कैलाशवती आँचलिक महाविद्यालय, बदनोर का संचालन राजस्थान आँचलिक शिक्षा समिति, जयपुर द्वारा 2019-20 से किया जा रहा है। वर्तमान में महाविद्यालय को म.द.स. विश्वविद्यालय, अजमेर से बी.ए. पाठ्यक्रम की सम्बद्धता प्राप्त है।
तेईस वर्ष पूर्व 10 फरवरी, 1999 को गठित राजस्थान आँचलिक शिक्षा समिति के मुख्य उद्देश्य हैं - शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग को जाति, धर्म और सामाजिक स्थिति के भेदभाव के बिना उच्च शिक्षा की ओर आकर्षित करना। इनके साथ ही समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता महिला-शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
राज्य सरकार ने बदनोर खण्ड को शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा क्षेत्र स्वीकार किया है। इसी बात को ध्यान में रखकर समिति ने बदनोर में महाविद्यालय प्रारम्भ करने की योजना बनाई थी। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महाविद्यालय भवन का निर्माण करवाकर जुलाई, 2022 से महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में शैक्षणिक कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
©2022, सर्वाधिकार सुरक्षित: कैलाशवती आँचलिक महाविद्यालय, बदनोर